जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग करने के लिए लोग भी पहुंचने लगे हैं। आज शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी।
जालंधर में इस समय त्रिकोणीय मुकाबला है। मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। साथ ही कुछ वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों के जीतने की भी संभावना है।
जालंधर के प्रताप बाग के वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बाहर निकाल दिया। अंदर खड़े कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह वोट डालने आए लोगों से कांग्रेस को वोट देने के लिए कह रहा था। विवाद के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि बाहर गया व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी का रिश्तेदार है। हालांकि, उसने कहा कि वह वोट डालने आया था और अपने साथी का इंतजार कर रहा था।