जालंधर (दीपक पंडित) भारतीय खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान गुरुवार को किया था। 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें पंजाब के जालंधर से भारतीय हॉकी टीम के युवा हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह का भी नाम शामिल है। सुखजीत सिंह को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सुखजीत की इस जीत पर परिवार ने बेहद खुशी जाहिर की है। वहीं, सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके बेटे को और जर्मनप्रीत को भी पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद दिया जाए। परिवार ने सुखजीत से वीडियो कॉल पर बात कर बधाई भी दी।
भारतीय हॉकी टीम के युवा खिलाड़ी सुखजीत सिंह मात्र 26 वर्ष के हैं और उन्होंने अपने हॉकी के बढ़िया खेल प्रदर्शन से कम समय में ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सुखजीत सिंह को भी अर्जुन अवार्ड से 17 तारीख को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर उनके परिवार में जश्न का माहौल है।