जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में प्लास्टिक के धागे की वजह से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। आदमपुर के पास प्लास्टिक के धागे की चपेट में आने से व्यक्ति का गला कट गया। पीड़ित के गले पर कई कांटे हैं। गनीमत रही कि व्यक्ति की सांस की नली बच गई। घटना के तुरंत बाद गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है। गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि दोपहर को उसका पति मोटरसाइकिल पर आदमपुर गया था। लौटते समय गांव नाहल में प्लास्टिक के धागे में उलझकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार उसकी सांस की नली ठीक है और गले का बाकी हिस्सा कट गया है और उपचार चल रहा है।