जालंधर (दीपक पंडित) डीसी ऑफिस कर्मचारियों द्वारा दी गई हड़ताल की कॉल को वापस ले लिया गया है। जालंधर सहित कई जिलों में कल यानी बुधवार से तीन दिन के लिए सभी काम प्रभावित रहने थे। मगर सोमवार को रात पंजाब सरकार के राजस्व और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ कर्मचारियों की मुलाकात हो गई। जिसके बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द सभी मांगो को पूरा किया जाएगा।