जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के जालंधर में गोराया के गांव कमालपुर के पास नहर के साइड से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मामला हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर (जालंधर) के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
फिलहाल व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सारे घटनाक्रम के बारे में खेत में काम करने आए किसान ने पुलिस को सूचित किया था। थाना गोराया की पुलिस चौकी धुलेटा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जज्जां खुर्द के रहने वाले सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खी पुत्र जागीर सिंह के रूप में हुई है। सुक्खी अपने ननिहाल गांव फलपोता में आया हुआ था। कल यानी गुरुवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद उसका शव गोराया में बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके पास से एक मोबाइल फोन और उसकी एक कॉपी भी बरामद की है। फिलहाल मरने की वजह पोस्टमार्टम के बाद क्लियर हो पाएगी। क्योंकि शरीर पर फिलहाल पुलिस ने इक्का दुक्का निशान मिले हैं। हालांकि उक्त निशान ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त शव हत्या के बाद यहां पर फेंका गया या फिर ये कोई हादसा था।