नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 41 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर आगे चल रही है।
इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी।
उधर, न्यूज चैनल्स पर आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों और AAP 26 सीटों पर आगे है। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, पहले वे पीछे चल रहे थे। AAP सरकार की सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।