जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय में पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया और पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों में तेजी लाने और कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा- पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य उन लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश की सेवा की है।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि, कुशल और पारदर्शी सेवाओं के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने अधिकारियों से पूर्व सैनिकों के मुद्दों के समाधान में तेजी लाने को कहा। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे।