जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब में बीते दिनों तहसीलदार को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर आज पूरे पंजाब के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल कर दिया। जिससे पूरे पंजाब में लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। जिसने काम होने के बाद विदेश जाना था, तो कोई व्यक्ति कई बार अपना नंबर लगवा चुका है, मगर उनका काम नहीं हुआ।
जालंधर में आज इसे लेकर लोगों में काफी रोष था। क्योंकि सुबह से ही लोग अपना काम करवाने के लिए तहसील ऑफिस पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि उक्त जगह पर रेवेन्यू अधिकारियों द्वारा हड़ताल की गई है।