चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस ने मंगलवार को किसानों पर एक्शन लिया है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेता दिलबाग सिंह गिल को घर में नजरबंद किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस संगरूर में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहां के घर भी पहुंची थी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। किसानों पर कार्रवाई को लेकर SKM ने 11 बजे लुधियाना में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
सोमवार को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में SKM नेताओं की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मीटिंग हुई थी। इसी दौरान भगवंत मान और किसानों में बहस हो गई। इसके बाद भगवंत मान मीटिंग छोड़कर चले गए थे।