नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। 11 जिलों में 10.30 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कहीं-कहीं पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
पंजाब में आज मंगलवार सुबह से बादल बरस रहे हैं। सोमवार शाम तक पंजाब के पटियाला में 6 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिमी और रूपनगर में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया है, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

फिलहाल, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में मौसम विभाग ने फ्लैश अलर्ट जारी किया है। यहां मध्यम बारिश के साथ आसमानी बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।
जानें कहां कितनी हुई बारिश (मंगवार सुबह 8.30 बजे तक)-
अमृतसर – 34 मिमी
लुधियाना- 4 मिमी
पटियाला – 22 मिमी

