By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरदासपुर की SDM अनुप्रीत कौर गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरदासपुर की SDM अनुप्रीत कौर गिरफ्तार
CrimePunjab

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरदासपुर की SDM अनुप्रीत कौर गिरफ्तार

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/16 at 2:23 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 गुरदासपुर (द पंजाब प्लस) पंजाब के गुरदासपुर में तैनात PCS अफसर SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरनतारन पुलिस ने शनिवार (16 मई) को सुबह 7 बजे उन्हें गुरदासपुर स्थित सरकारी कोठी से अरेस्ट किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में की गई है।

यह केस राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। जब यह गबन हुआ तो अनुप्रीत रंधावा उस वक्त तरनतारन के पट्‌टी में तैनात थीं। उस वक्त उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। 8 साल पहले के इस मामले में गबन के आरोप लगने के बाद उन्हें काफी समय तक फील्ड ड्यूटी से भी दूर रखा गया लेकिन कुछ समय पहले ही गुरदासपुर में तैनाती मिली थी। जहां SDM के पास उनके पास नगर कौंसिल का भी अतिरिक्त चार्ज था।

SDM अनुप्रीत की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही। उन्होंने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। जिसमें घरेलू हिंसा के अलावा जान से मारने तक के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी।

इस पूरे मामले में तरनतारन पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ शेयर किया जा सकेगा। उन्हें गुरदासपुर से तरनतारन ले जाया जा सकता है।

The Punjab Plus 16 May 2026 16 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मान सरकार की शिक्षा क्रांति: पंजाब के 72 सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना
Next Article जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी बैठक: अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जांच तेज करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी बैठक: अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जांच तेज करने के निर्देश
Jalandhar
मान सरकार की शिक्षा क्रांति: पंजाब के 72 सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना
Jalandhar Punjab
जालंधर में रोडवेज कर्मियों का धरना-प्रदर्शनः18 मई के बाद हड़ताल की चेतावनी
Jalandhar
पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका: मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में कई नेता ‘आप’ में शामिल
Jalandhar Politics Punjab
पंजाब में पेट्रोल की कीमत ₹100 पारः एसोसिएशन बोली- अभी और बढ़ेगा
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?