जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक की। बैठक में चल रही जांचों में तेजी लाने, खुफिया तंत्र (इंटेलिजेंस) को मजबूत करने और सभी यूनिटों में सख्त जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान शहर में ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिल सके। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि अपराध के खिलाफ #ZeroTolerance नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को टीमवर्क के साथ काम करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

