By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर-रिक्शे पर युवक का शव मिलने से हड़कंप: पोस्टमॉर्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर-रिक्शे पर युवक का शव मिलने से हड़कंप: पोस्टमॉर्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
CrimeJalandhar

जालंधर-रिक्शे पर युवक का शव मिलने से हड़कंप: पोस्टमॉर्टम के बाद खुलेगा मौत का राज

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/19 at 2:04 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
Oplus_131072
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। थाना नं. 3 की पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया और रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस के जरिए उक्त युवक को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच की जा रही है।
शुरुआती बातचीत में यह बात सामने आई है कि अचेत मिला युवक दूसरे राज्य का है। वह जिस रिक्शे पर मिला, उस रिक्शा चालक को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस रिक्शा चालक से थाने ले जाकर गहन पूछताछ कर रही है कि यह लड़का उसे कहां और किस हालत में मिला था।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अभी मामले की जांच शुरुआती चरण में है। युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है या फिर उसे कोई दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। कैमरों की जांच और अस्पताल से आने वाली मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस का इस मामले में जांच जारी है ।

The Punjab Plus 19 May 2026 19 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM मान ने पंजाब में अंडरग्राउंड बिजली परियोजना की शुरुआत की, बिजली के खंभों से मिलेगी राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CM मान ने पंजाब में अंडरग्राउंड बिजली परियोजना की शुरुआत की, बिजली के खंभों से मिलेगी राहत
Punjab
भारतीय सेना अग्निवीर CEE 2026 ऑनलाइन परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक
Jalandhar Punjab
PRTC मुलाजिमों की 20 मई की हड़ताल टली: ट्रांसपोर्ट मंत्री से बैठक में फैसला, अधिकतर मांगों पर सहमति
Jalandhar
जालंधर के मोता सिंह मार्केट में पुलिस की रेड:बिना लाइसेंस हुक्का फ्लेवर बेचता एक आरोपी गिरफ्तार, दुकान मालिक की तलाश जारी
Jalandhar
जालंधर में खाली प्लॉट में लगी आग: दमकल की 2 गाड़ियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?