By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर बस पलटी, 2 स्टूडेंट्स की मौत: पीछे आ रही गाड़ियां भी टकराईं; 5 घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर बस पलटी, 2 स्टूडेंट्स की मौत: पीछे आ रही गाड़ियां भी टकराईं; 5 घायल
Punjab

पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर बस पलटी, 2 स्टूडेंट्स की मौत: पीछे आ रही गाड़ियां भी टकराईं; 5 घायल

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/22 at 12:13 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

गुरदासपुर (द पंजाब प्लस)  गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह धारीवाल के पास तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी और इसमें ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट सवार थे।

बस पलटते ही पीछे चल रही 3 से 4 गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी कॉलेज स्टूडेंट अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते हैं। पेपर खत्म होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद सभी छात्र बेहद खुश थे और बस में सवार होकर अपने घर जम्मू लौट रहे थे।

हादसे के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया। सीएम ने कहा-

सेखवां पुलिस स्टेशन के पास बस पलटने की खबर बहुत दिल दहला देने वाली है। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शांति दें। आपकी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है, और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों का मुफ्त मेडिकल इलाज किया जाएगा।

हादसे में बाल-बाल बचे ग्लोबल कॉलेज के छात्र नितिश, हरीश और विश्व अरोड़ा ने रोते हुए बताया कि हमारे पेपर खत्म हुए थे, इसलिए हम सब छुट्टियां बिताने अपने घर जम्मू जा रहे थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। एक मृतक नितिन (22) जम्मू का रहने वाला था। जबकि दूसरे का नाम सामने नहीं आया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और आपस में टकराए अन्य वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवा दिया है। मृतक युवकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण न होना और अचानक बस का संतुलन बिगड़ना इस बड़े हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं बस की रफ्तार तय सीमा से अधिक तो नहीं थी।

The Punjab Plus 22 May 2026 22 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में आज से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान:CM मान ने एक्स पर पोस्ट किया; हर महीने 10 हजार लोगों को काट रहे डॉग्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में आज से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान:CM मान ने एक्स पर पोस्ट किया; हर महीने 10 हजार लोगों को काट रहे डॉग्स
Punjab
अमृतसर: घर में ब्लास्ट, बाहर लगे शीशे टूटे, 2 महिलाएं झुलसी
Punjab
जालंधर: सिर में तवा मार पत्नी का कत्ल, आरोपी थाने जाकर बोला-मैंने मर्डर कर दिया
Crime Jalandhar
पाकिस्तान से भेजी 5.5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्टः 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले
Punjab
जालंधर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बाइक भी पास में बरामद, हत्या की आशंका
Crime Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?