जालंधर (दीपक पंडित) रामा मंडी बाजार के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि तथा हेल्थ ऑफिसर डॉ. श्री कृष्ण के साथ बाजार का दौरा किया गया।
इस दौरान बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कार्यों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बाजार में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा कि शहर के बाजारों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। वहीं नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

