जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में पहले से ही E -Challan कट रहे हैं। यह प्रक्रिया संविधान चौक से लेकर गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी चौक, बी.एस.एफ. चौक, नकोदर चौक आदि शामिल हैं। जानकारी अनुसार अब 9 और चौकों पर यह प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है। 1 जून से उपरोक्त के अतिरिक्त नए 9 चौको पर भी E -Challan कटने आरम्भ हो जाएंगे। इनमें श्री गुरु रविदास चौक, फुटबाल चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक, डा. बी.आर. अम्बेडकर चौक, मॉडल टाउन व चुनमुन चौक शामिल हैं।

