चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली करवाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई।

अब पढ़ें क्या लिखा है संदेश में: –
हरियाणा, खालिस्तान बनेगा। हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 1:11 बजे। हरियाणा सचिवालय में दोपहर 2:11 बजे। प्रधानमंत्री मोदी पर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला। जींद में सुबह 9:11 बजे। हरियाणा के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे। अपने बच्चे बचाओ खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं है। मोदी हिंदू आतंकवादी दुश्मन है खालिस्तान और सिखों का सिख किसानों का, पंजाब का
दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर रोक लगाई है। आज दिलजीत भाई के नाम पर मोदी धमाके में मारकर शहीद खालड़ा का बदला 25 हजार खालिसतान सिखों का बदला
खालिस्तान नेशनल आर्मी इंजीनियर गुरांख सिंह रुकन शाहवाला डॉ गुरनिरवैर सिंह खान राजदा
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही आसपास के इलाकों में भी निगरानी तेज कर दी गई ।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम को मिले बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेश किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को लगाया गया है।

