By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर
IndiaPunjab

भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/17 at 2:13 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

हरियाणा (द पंजाब प्लस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं।

PM मोदी ने कहा- “जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है।”

10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी।

PM मोदी ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेजों समेत 8 प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने जींद और हरियाणा के लोगों की स्वच्छता अभियान में भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से वह सोशल मीडिया पर सफाई अभियान देख रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि स्वच्छता के लिए मोदी के आने का इंतजार नहीं होना चाहिए। यदि जींद के लोग संकल्प ले लें, तो स्वच्छता को अपना स्वभाव और संस्कार बनाकर हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं।

सुबह 11.20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना किया।

जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन को फूलों से सजाया गया है।
जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन को फूलों से सजाया गया है।
The Punjab Plus 17 July 2026 17 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कनाडा सरकार का पंजाबियों को झटका: PR होने पर भी पेरेंट्स, दादा-दादी को साथ नहीं बसा पाएंगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनाडा सरकार का पंजाबियों को झटका: PR होने पर भी पेरेंट्स, दादा-दादी को साथ नहीं बसा पाएंगे
India International Punjab
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:सुरक्षा एजेंसियां-पुलिस अलर्ट मोड पर, बिल्डिंग खाली कराई
Punjab
जालंधर में PM मोदी के दौरे को लेकर 31 डायवर्जन:पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
Jalandhar
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: इस महीने रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेंगे तीन महीने के पैसे
Punjab
अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हैंड ग्रेनेड-ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी अरेस्ट
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?