By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा सरकार का पंजाबियों को झटका: PR होने पर भी पेरेंट्स, दादा-दादी को साथ नहीं बसा पाएंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > कनाडा सरकार का पंजाबियों को झटका: PR होने पर भी पेरेंट्स, दादा-दादी को साथ नहीं बसा पाएंगे
IndiaInternationalPunjab

कनाडा सरकार का पंजाबियों को झटका: PR होने पर भी पेरेंट्स, दादा-दादी को साथ नहीं बसा पाएंगे

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/17 at 1:55 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

द पंजाब प्लस/ कनाडा में रह रहे लाखों भारतीयों, खासकर पंजाबी समुदाय को बड़ा झटका लगा है। कनाडा सरकार ने 15 जुलाई 2026 से पेरेंट्स एंड ग्रैंडपेरेंट्स प्रोग्राम (PGP) के तहत नई स्पॉन्सरशिप अर्जियाें पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इससे अब कनाडा में PR हासिल कर चुके नए आवेदक अपने माता-पिता और दादा-दादी को स्थायी निवास (PR) दिलाने के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

हालांकि, 15 जुलाई या उससे पहले जमा किए गए आवेदनों की प्रोसेसिंग पहले की तरह जारी रहेगी। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब पर पड़ेगा, क्योंकि कनाडा में बसे भारतीयों में बड़ी हिस्सेदारी पंजाबियों की है। दोआबा और मालवा के हजारों परिवारों के सदस्य कनाडा में रहते हैं और PGP उनके लिए माता-पिता को स्थायी रूप से साथ बसाने का सबसे बड़ा माध्यम रहा है।

कनाडा सरकार की तरफ से जारी की गई सूचना की कॉपी।
कनाडा सरकार की तरफ से जारी की गई सूचना की कॉपी।

4 पॉइंट में समझिए पूरा फैसला

  • नई अर्जियों पर तत्काल रोक: 15 जुलाई 2026 से PGP के तहत नया इंटरेस्ट ऑफ स्पॉन्सर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी नए संभावित स्पॉन्सर को आवेदन के लिए आमंत्रित भी नहीं किया जाएगा। यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी।
  • पुराने आवेदनों को राहत: 15 जुलाई या उससे पहले जमा किए गए आवेदन पहले की तरह प्रोसेस होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा।
  • बैकलॉग और ज्यादा मांग बनी वजह: PGP के करीब 60 हजार आवेदन पहले से लंबित हैं। वहीं हर साल आवेदन तय कोटे से कहीं ज्यादा आते हैं। IRCC का कहना है कि पहले लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा, ताकि प्रोसेसिंग टाइम कम हो और इमिग्रेशन सिस्टम संतुलित रहे।
  • सुपर वीजा का विकल्प खुला रहेगा: माता-पिता और दादा-दादी को सुपर वीजा के जरिए बुलाया जा सकेगा, लेकिन इससे स्थायी निवास (PR) नहीं मिलेगा।

क्यों लिया गया फैसला IRCC के मुताबिक PGP में आवेदन की मांग लगातार उपलब्ध जगहोंसे ज्यादा रही है। इससे हजारों आवेदन वर्षों से लंबित हैं। विभाग का कहना है कि नई स्पॉन्सरशिप पर रोक लगाने का उद्देश्य मौजूदा बैकलॉग कम करना, प्रोसेसिंग तेज करना और इमिग्रेशन सिस्टम को व्यवस्थित रखना है। सरकार ने 2026-2028 इमिग्रेशन लेवल प्लान के तहत 2026 में 15 हजार पेरेंट्स-ग्रैंडपेरेंट्स आवेदनों को स्थायी निवास (PR) देने का लक्ष्य रखा है।

The Punjab Plus 17 July 2026 17 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:सुरक्षा एजेंसियां-पुलिस अलर्ट मोड पर, बिल्डिंग खाली कराई
Next Article भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर
India Punjab
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:सुरक्षा एजेंसियां-पुलिस अलर्ट मोड पर, बिल्डिंग खाली कराई
Punjab
जालंधर में PM मोदी के दौरे को लेकर 31 डायवर्जन:पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
Jalandhar
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: इस महीने रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 1 अगस्त को मिलेंगे तीन महीने के पैसे
Punjab
अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हैंड ग्रेनेड-ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी अरेस्ट
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?