चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है। इसी बीच शंभू बार्डर पर किसान और हरियाणा पुलिस आमने-सामने हो गए है। इस दौरान जहां लोगों ने पुलिस के बैरिकेड उठाकर तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े दिए और लोगों में भगदड़ मचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने किसानों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के तरफ कूच कर रहे किसानों के समर्थन के लिए कांग्रेस पार्टी आगे आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग व टीम के प्रमुख विपन घई ने एक प्रेस कॉन्फ्रैंस करके समर्थन का ऐलान नकरते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि किसान नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दल इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। हम आंदोलन में नहीं जाएंगे लेकिन उनका समर्थन तो कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को पूरी तरह फ्री में 24 घंटे कानूनी सहायता के देने के बड़ा फैसला लिया है, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर 82838-35469 जारी किया है।
पीड़ित व्यक्ति जारी किए गए नंबर फोन करेगा तो तुरन्त उसे सहायता मुहैया करवाई जाएगी। राजा वड़िंग ने बताया कि पंजाब, हरियाना व चंडीगढ़ में उनकी पास पूरी टीम है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। वड़िंग ने कहा कि कोई भी किसानों की सुध नहीं ले रहा है। भारत रत्न जैसे अवार्ड सरकार बनाने के लिए ही दिए जा रहे हैं। किसानों की कोई नहीं सुनता जबकि उद्योगपतियों के कर्जे माफ करवाए जाते है। किसानों ने क्या गलत चीज मांग ली है। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि अब पंजाब भाजपा नेता किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। पंजाब भाजपा को किसानों का हल करवाना चाहिए क्योंकि उनकी मांगे जायज है और अन्नदाता को अब धक्के खाने पड़ रहे हैं।
राजा वड़िंग ने कहा कि 5 लाख किसानों का पंजीब की सरकार ने कर्जा माफ किया है और टिकरी बार्डर पर शहीद किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए व नौकरी दी। एक भी किसान पर हमारी सरकारों ने आदोंलन के दौरान मुकद्दमा दर्ज नहीं किया। 2 महीने पंजाब के किसान सड़कों पर बैठे रहे थे।