नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक उम्मीदवारों को टिकट सौंपा है। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक ऐलान किया गया है।
गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली श्रद्धेय सोनिया गांधी जी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है।” उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे तब सोनिया जी उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने तीन दिन तक स्वयं गाड़ी चलाकर कर अकाल प्रभावित नौ जिलों का दौरा किया था तब भी सोनिया जी उनके साथ रहीं।