जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में शुक्रवार देर रात व्यक्ति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के वक्त पति शराब के नशे में था। महिला ने आरोप लगाया कि रात को खाने में बनाई गई सब्जी पति को पसंद नहीं आई,बोला के उसमे तरी काम है, इसलिए उसने पीटना शुरू कर दिया। देर रात महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी सिटी पुलिस को दी गई है। मंडी रोड की रहने वाली सपना ने बताया कि उसके पति अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर मारपीट करते हैं। शुक्रवार को भी पति द्वारा उसे जमकर पीटा गया। रोजाना की तरह उसने अपने घर में सब्जी बनाई थी। जब पति को लड़ाई के लिए कुछ नहीं मिला तो उसने मारपीट करने के लिए बहाना बनाया कि आज सब्जी में तरी कम क्यों है?। इतनी बात पर पति ने बुरी तरह से पीट दिया। महिला ने बताया कि रात को ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। उसने सिविल अस्पताल से मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) भी बनवाई है। जिसे कार्रवाई के लिए थाना-3 की पुलिस को सौंप दिया गया। सपना ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी 2 बेटियां हैं। झगड़ों से तंग आकर वह अपने पति से तलाक लेना चाहिए है। साथ ही बच्चों की कस्टडी भी उसके पास ही रहे।

