नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) अभी मैं सीएम से मिलकर आयी हूं, मैंने उनसे पूछा क्या हाल है लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा हाल मत पूछो ये बताओ कि दिल्ली का काम कैसा चल रहा है, उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबे मिल रही है? मोहल्ला क्लिनिक में दवाइयां मिल रही है? उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में दिल्ली में पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए।
.@ArvindKejriwal जी को जेल में भी अपनी नहीं बल्कि 2 करोड़ दिल्लीवासियों की चिंता है।
आज जेल में मुलाक़ात के दौरान पूरे समय उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली, गर्मियों में दिल्ली में पानी की कमी न हो उसके इंतज़ाम करने के निर्देश…
— Atishi (@AtishiAAP) April 29, 2024
उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को संदेश दिया कि दिल्ली की महिलाओं को जो 1000 रुपए देने का वादा किया था उसका वो प्लान बना रहे है। दो लोगों को परमीशन दी गयी थी लेकिन सुनीता जी का कैंसिल कर दिया गया, रोज़-रोज़ नए कानून बनाते है, सुनीता जी को परमीशन नहीं दी जा रही थी लेकिन जब हमारे वकीलों ने ये लड़ाई लड़ी तो सुनीता जी को परमीशन दी गई मिलने की।
तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को उनसे मिलने की अनुमति दे दी है और वह आज मुलाकात के लिए जाएंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘आप’ ने कहा कि सुनीता केजरीवाल दोपहर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी। पार्टी ने कहा, ‘‘उनके साथ दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी भी इस मुलाकात के दौरान उपस्थित रहेंगी।’’
‘आप’ ने रविवार को कहा था कि जेल अधिकारियों ने संगीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी है। तिहाड़ के अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

