चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में भाजपा के संजय टंडन को 2504 वोटों से हरा दिया।
मनीष तिवारी को कुल 216657 वोट मिले। जबकि संजय टंडन को 214153 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस को 48.22 प्रतिशत वोट मिले, वहीं भाजपा को 47.67 प्रतिशत वोट मिले। 15 राउंड की गिनती में भाजपा एक बार भी लीड तक नहीं पहुंच पाई।