चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी 3 दिवसीय हड़ताल खत्म कर दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उक्त कर्मचारियों को एक बैठक में बुलाया है, जिसके बाद हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने इस हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है।
इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से 15 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब सिविल सचिवालय 1 चंडीगढ़ में मांगों को लेकर बैठक रखी गई है, जिसमें यूनियन के अधिकतम 5 सदस्य शामिल हो सकते हैं।