लुधियाना (द पंजाब प्लस) पंजाब के लुधियाना को आज 20 जनवरी को अपना 7वां मेयर मिलने जा रहा है। यह पहला मौका है जब शहर को इस बार महिला मेयर मिलेगी। मेयर की सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है, इसलिए निधि गुप्ता, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, मनिंदर कौर घुमन और अमृत वर्षा रामपाल के नामों पर चर्चा चल रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चिट्ठी आएगी जिसमें महिला मेयर का नाम होगा।
आप प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा 11 बजे ए-जोन नगर निगम दफ्तर में मीडिया से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए निगम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। कार्यकारी अभियंता बलविंदर सिंह कार्यक्रम स्थल के पास गड्ढों की सफाई और पैचवर्क की देखरेख कर रहे हैं और कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम सिंह को पानी की आपूर्ति या सीवर लाइन लीक को रोकने और सड़क की नालियों को ढकने का काम सौंपा गया है।