चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नए प्रधान का चुनाव एक मार्च को होना है। इसके लिए आज (20 जनवरी) से देशभर में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा।
इसके साथ ही पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ मुख्यालय में बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में होगी। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, हरियाणा सिख प्रबंधक गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव में भी पार्टी और उसके सहयोगी दलों का परिणाम काफी अच्छा रहा है। इससे पार्टी नेता भी उत्साहित हैं।