जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर नगर निगम में आज सफाई यूनियन द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों यूनियन ने मांग रखी है कि सरकार अब सिर्फ सरकारी भर्ती पक्के तौर पर ही करे। आउट सोर्सिंग सहित अन्य कोई भी भर्ती हमें मंजूर नहीं है। अपनी मांगो को लेकर यूनियन के नेता नगर निगम मेयर विनीत धीर से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा। मेयर ने आश्वासन दिया कि जल्द कर्मचारियों का मसला हल किया जाएगा।
नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान सन्नी सहोता ने बताया कि आज हमने जालंधर नगर निगम के मेयर को मांग पत्र दिया है। जिसमें हमारी सबसे प्रमुख मांग की जारी भर्ती पक्के मुलाजिमों की ही हो। इसलिए अलावा हमें कोई भी आउट सोर्स की भर्ती मंजूर नहीं है। इसके अलावा हमें कुछ बरदाश्त नहीं है। अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो हमारी सभी जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा रखेंगी।
जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने कहा- सफाई कर्मचारियों की यूनियन द्वारा कुछ मांगे सरकार के समक्ष रखी गई हैं। मैंने उक्त मुलाजिमों के साथ बैठक का ऐलान किया है। बैठक के बाद जल्द उनकी मांगो का हल निकाला जाएगा। जल्द उनकी सारी मांगे पूरी की जाएगी।