जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि ज्यादा नशा करने के कारण उसकी यहां पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर रात एक व्यक्ति ने देखा कि खोखे के पीछे एक व्यक्ति काफी देर से बेसुध पड़ा हुआ है। जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जांच के लिए मौके पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-8 की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। ने जब मौके पर चेकिंग की तो उसकी जेब से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य कोई सामान नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक मृतक पिछले काफी समय से लम्मा पिंड एरिया में ऐसे ही घूमता रहता था। मगर कोई भी आसपास का व्यक्ति मृतक को नहीं जानता था। जब मृतक की पहचान नहीं हुई तो मृतक के शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया गया है।
अगर 72 घंटे में मृतक की पहचान नहीं होती को पुलिस नगर निगम जालंधर की मदद से उक्त मृतक का अंतिम संस्कार करवाएगी। फिलहाल मामला नशे की ओवरडोज से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।