By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: चंडीगढ़ में VIJAY RUPANI को आज अंतिम विदाई, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > चंडीगढ़ में VIJAY RUPANI को आज अंतिम विदाई, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Punjab

चंडीगढ़ में VIJAY RUPANI को आज अंतिम विदाई, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

The Punjab Plus
Last updated: 2025/06/30 at 12:45 PM
The Punjab Plus
Share
1 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी रहे विजय रूपाणी को आज चंडीगढ़ में श्रद्धांजलि दी गई। हाल ही में एक विमान हादसे में उनका दुखद निधन हो गया था। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताओं ने रूपाणी के योगदान को याद करते हुए उन्हें जमीनी नेता और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। सुनील जाखड़ ने बताया कि रूपाणी न सिर्फ चुनावी रणनीतियों में दक्ष थे, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एक प्रेरक नेता के रूप में जाने जाते थे।

विजय रूपाणी ने लोकसभा चुनाव 2024 और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में पार्टी की रणनीति को धार दी थी। चुनावी व्यस्तताओं के चलते उस समय राज्य स्तर पर कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं हो पाया था, परंतु अब पार्टी ने राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उनके योगदान को स्मरण किया है।

रूपाणी अप्रैल में लुधियाना पहुंचे थे और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव की तैयारी में जुटे थे। उनकी रणनीति और सक्रियता ने पार्टी को नई दिशा देने का काम किया।

The Punjab Plus 30 June 2025 30 June 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी की मीटिंग आज: मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद तय होगी भविष्य की रणनीति;
Next Article अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 60 किलो से अधिक हेरोइन बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?