जालंधर (दीपक पंडित) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब में है। वह जालंधर में आज सुबह 10 बजे नूर महल पहुंचे। 11 बजे मुख्यमंत्री सैनी ने दिव्या ज्योति जागृति संस्थान की ओर से करवाया जा रहा है गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संत समाज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ और केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।

12:30 बजे बाबा मोहन दास आश्रम में वह गए। सैनी दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुंचें। अभी वह सीएम सैनी जालंधर में ही रुके है। कुछ देर बाद वह जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम को 7 बजे वह सीएम आवास पर अलग-अलग लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने गुरु पूर्णिमा की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब हम कोई पर्व मनाते है तो हमें कुछ संकल्प भी लेना चाहिए। गुरु महाराज ने हमें आशीर्वाद के रूप में ये संकल्प दिए है कि हर व्यक्ति समाज में खुशहाल रहे।

