चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) किसानों का विरोध प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया हैं, जाे सुबह से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगा। यहां तक की सरकारी और प्राइवेट बसें भी बंद रहेंगी। एम्बुलेंस और शादी में जाने वालों और पेपर देने वाले छात्रों को छूट दी गई हैं। भारत बंद के कारँ आम लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं।
बता दें, 8, 12 और 15 फरवरी को हुई पिछली 3 बैठकें बेनतीजा रही थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीसरे दौर की बैठक में “बहुत सकारात्मक” चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया है कि अगली बैठक, जो चौथे दौर की बैठक होगी, वह रविवार 18 फरवरी को शाम 6 बजे होगी। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों – अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। बैठक में हिस्सा लेने वाले किसान नेताओं में जगजीत सिंह दल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह शामिल थे।