चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) कड़कड़ाती धूप के बीच जहां लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 से 22 फरवरी के दौरान भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर से ठंड लौटेगी।
दरअसल, IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जैस कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 से 22 फरवरी 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।