लुधियाना (द पंजाब प्लस) पंजाब में किसान आंदोलन के चलते किसान अब लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज और कल दो दिन बंद रखेंगे। टोल को पूर्ण रूप से किसान फ्री करवा रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर डेरा जमाएंगे। बता दें इससे पहले किसान लगातार पिछले 2 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा कुछ घंटों के लिए बंद करवा चुके हैं।
जानकारी देते हुए BKU उगराहां के देहाती प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शंभू बार्डर पर किसानों के साथ हरियाणा और केन्द्र सरकार धक्केशाही कर रही है। यह सहन नहीं की जाएगी। किसानों का साथ देने के लिए उनकी जत्थेबंदी भी अब मैदान में उतर पड़ी है।
कल SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) की बैठक है। बैठक में कल बड़ा ऐलान हो सकता है। सरकार आंसू गैस के गोले चलाकर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसानों पर जितना अत्याचार सरकार करेगी किसान उतनी ताकत से उठेंगे।