चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) रेल यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया है, जिसके चलते अब वंदे भारत ट्रेन कटरा से 5 मिनट पहले रवाना होगी। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से जम्मू तवी-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत (22440) ट्रेन की समय सारणी में 18 मार्च से संशोधन किया है, जिसके चलते ट्रेन कटरा से 5 मिनट पहले प्रस्थान करेगी।
रेलवे के मुताबिक श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन कटरा से दोपहर 3 बजे की बजाय 2.55 पर रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन 4.13 बजे की बजाय 4.08 बजे जम्मुतवी पहुंचेगी, जहां पर 2 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद आने वाले सभी स्टेशनों पर समय सारिणी पहले के अनुसार ही रहेगी। ट्रेन शाम 7.30 बजे लुधियाना और रात 8.48 बजे अंबाला पहुंचेगी।

